स्कूली वैन में क्षमता से ज्यादा सवारियां मिलने पर कार्रवाई करते एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम। स्रोत: व
शाहजहांपुर। मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत परिवहन विभाग के अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करते मिले 14 स्कूली वाहनों के चालान किए गए, जबकि छह वाहनों को सीज कर दिया गया।
शुक्रवार को चले अभियान में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच, परमिट, दस्तावेज, सुरक्षा उपकरण और अन्य निर्धारित मानकों की गहन जांच की गई। मानकों के अनुरूप न मिलने वाले वाहनों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई। अभियान में एआरटीओ प्रशासन सर्वेश सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम, पीटीओ आरपी गौतम, यातायात निरीक्षक बच्चू सिंह, टीएसआई विनय पांडेय आदि शामिल रहे। संवाद