फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अंटा चौराहा से देवी प्रसाद स्कूल जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश

विज्ञापन
अंटा चौराहे से देवी प्रसाद स्कूल जाने वाले मार्ग का निरीक्षण करते डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह। स
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी और नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत के साथ अंटा चौराहा के पीछे से देवी प्रसाद स्कूल तक जाने वाले मार्ग का पैदल निरीक्षण किया। उन्होंने नाली पर किए गए अतिक्रमण को तुरंत हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने सड़क निर्माण में बाधा बन रहे मकानों को चिह्नित करने का आदेश दिया। उन्होंने इन मकानों पर निशान लगाने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के साथ-साथ सड़क निर्माण कार्य भी लगातार जारी रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जल निगम पानी की पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा होने के बाद पानी के बहाव का परीक्षण करे। इसके बाद ही सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें