फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जर्जर पुलिया पर ई-रिक्शा पलटने से छह लोग घायल, लगा जाम

विज्ञापन
तिलहर में पोटरगंज बाजार में पलटा ई-रिक्शा। संवाद
विज्ञापन
तिलहर। पोटरगंज बाजार के पूर्वी गेट के पास शुक्रवार को दिन में करीब एक बजे नाले की पुलिया जर्जर होने से एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

आसपास के लोगों के अनुसार मार्ग पर बनी नाले की पुलिया काफी समय से क्षतिग्रस्त है। इस कारण वहां से गुजरने वाले वाहनों का संतुलन अक्सर बिगड़ जाता है। शुक्रवार को भी जैसे ही ई-रिक्शा वहां से गुजरा, अचानक असंतुलित होकर पलट गया। ई-रिक्शा पलटते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने ई-रिक्शा में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
गनीमत रही कि घायलों को मामूली चोटें आईं। हादसे के चलते कुछ देर मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। इससे जाम में फंसे राहगीरों को भी परेशानी हुई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त पुलिया जल्द ठीक कराने की मांग की है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सत्येंद्र प्रकाश ने बताया कि टीम को भेज कर खराब पुलिया को जल्द सही कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें