फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर छह गोवंशीय पशु मरे

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। बुधवार देर रात बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर अलग-अलग दो स्थानों पर अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से छह और गोवंशीय पशु मर गए। दो दिनों से लगातार हो रही गोवंशीय पशुओं की मौत से हिंदू संगठनों मे रोष है। प्रशासन ने प्रधानों के सहयोग से मरे पशुओं को गड्ढा कराकर दफन करवा दिया।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब तीन बजे जब कुछ लोग फसल की रखवाली के लिए खेतों की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बझेड़ा चौराहे के समीप हाईवे पर बैठे छुट्टा पशुओं पर फर्रुखाबाद की तरफ से आ रहा एक ट्रक चढ़ गया। जब तक लोग मौके पर पहुंचे, चालक ट्रक लेकर भाग निकला। हादसे मे गंभीर रूप से घायल दो पशुओं ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया।
दूसरी घटना इसी हाईवे के पास गांव हीरानगर के सामने की है। बृहस्पतिवार सुबह इस गांव के लोग जब सुबह घरों से निकले तो हाईवे पर चार गोवंशीय पशु मरे पड़े थे। ग्राम प्रधान को सूचना देकर ग्रामीणों ने पशुओं को दफन करवा दिया।
विज्ञापन

मंगलवार रात इसी हाईवे पर गांव दहेना के सामने चार छुट्टा पशुओं की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई थी। दो घायल हो गए थे। भारतीय बजरंग दल के प्रांत मंत्री मुनिराज सिंह, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष सुमित गुप्ता ने कहा है कि कई बार शिकायत के बावजूद सड़कों पर घूम रहे गोवंशीय पशुओं को लेकर प्रशासन उदासीन बना हुआ है। जल्द ही इसके विरोध में आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें