फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: घरेलू सामान में तोड़फोड़ की दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। सीओ के आदेश पर तीन सगे भाइयों के खिलाफ मारपीट और घरेलू सामान में तोड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गांव नहिलोरा बुजुर्ग निवासी विनोद कुमार ने सीओ को बताया कि गांव के लालजीत से उनका जगह का विवाद चल रहा है। रंजिश के चलते लालजीत के पुत्र विकास, सुशील, श्रीकृष्ण 22 अगस्त को उनके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। एक आरोपी ने उसके हाथ में काट लिया, जिससे गहरा जख्म हो गया।
विज्ञापन

आरोपियों ने उनके घर में तोड़फोड़ भी की। 23 अगस्त को उन्होंने तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर मेडिकल तक नहीं कराया गया। सीओ के आदेश पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें