फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सगे भाइयों के साथ ब्याहीं सगी बहनों के साथ दहेज के लिए मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दो सगे भाइयों के साथ ब्याही दो सगी बहनों के साथ दहेज के लिए मारपीट की गई। उन्हें घर से निकाल दिया गया। पीड़ित बहनों के भाई ने महिला थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सेहरामऊ दक्षिणी के सरौरा गांव निवासी अजीत कुमार ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि दो बहने सगे भाइयों को ब्याही हैं। बड़ी बहन माया देवी की शादी 18 फरवरी 2022 व छोटी बहन प्रियंका की शादी चार मई 2023 को अंकित व शानू निवासी ग्राम कुर्रियांकलां, कांट के साथ की थी।
दोनों बहनों की शादी में पांच-पांच लाख रुपये खर्च किए। बहनों के ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आए दिन दोनों को परेशान करते थे। 20 फरवरी को बहनों के साथ मारपीट की गई। बड़ी बहन माया देवी ने थाने में एनसीआर दर्ज कराई थी। मामले में समझौता कर बुलाया, लेकिन व्यवहार में कोई बदलाव नहीं हुआ। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें