रोजा में रेलवे के सिग्नल को सही करते कर्मचारी।
शाहजहांपुर। रोजा रेलवे स्टेशन पर बुधवार पूर्वाह्न 11:30 बजे लाइन नंबर दो से मालगाड़ी गुजरने के दौरान डाला खुलने से सिग्नल टूट गया। इसके बाद मेमो देकर ट्रेनों को धीमी गति से गुजारा गया।
मालगाड़ी के डाले से सिग्नल टूटने की खबर के बाद रेलवे के सिग्नल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद शाम करीब पांच बजे दूसरा सिग्नल लगाने का काम शुरू किया गया। स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि सिग्नल टूटने के बाद मेमो के जरिये गाड़ियों को चलाया गया। सीतापुर की ओर से आने वाली मालगाड़ी और सवारी गाड़ी को दो नंबर प्लेटफार्म पर लिया गया था। संवाद