फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वृद्धावस्था पेंशन घोटाले के बाद पीड़ित लगा रहे चक्कर

विज्ञापन
कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी शाहजहांपुर। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वृद्धावस्था पेंशन घोटाले के बाद सबसे अधिक परेशानी बुजुर्ग पेंशनधारकों को हो रही है। घोटाले के बाद तीन माह की पेंशन अब करीब 60 हजार पात्रों के खाते में आई है। कागजी प्रक्रिया पूरी न होने की वजह से कई पीड़ित समाज कल्याण कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं आरोपी घोटाले की रकम से मौज कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब एक लाख दो हजार वृद्धावस्था पेंशनधारक हैं। इनको तीन माह में प्रतिमाह एक हजार रुपये के हिसाब से तीन हजार रुपये पेंशन मिलती है। मार्च में पेंशन घोटाले का खुलासा होने के बाद 23,390 खाते सीज कर दिए गए थे। समाज कल्याण मुख्यालय से पोर्टल भी बंद कर दिया गया था। अब सभी खातों का सत्यापन शुरू किया गया है। इसके बाद डीएम ने 23,390 खाताधारकों से रिकवरी के आदेश दिए। ये खाते वे थे जो पात्र के न होकर फर्जी थे। इन्हीं खातों में घोटाले की रकम भेजकर निकाली गई थी।
विभागीय टीम के अलावा बैंक स्तर पर भी इनकी जांच कराई गई थी। इन खाताधारकों से दो करोड़ 52 लाख 39 हजार रुपये की रिकवरी होनी थी। जिन खातों में रकम थी, उनसे तो संबंधित बैंक ने रिकवरी करके समाज कल्याण विभाग को लौटा दी, लेकिन अधिकांश खातों में रकम ही नहीं थी। इसके बाद नोटिस भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। समाज कल्याण विभाग के पास संबंधित लोगों के नाम-पता नहीं थे इसलिए रिकवरी धीमी चल रही है।
विज्ञापन


मात्र तीन माह की पेंशन भेजी गई खातों में
समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों के मुताबिक, पोर्टल अपडेट करने के बाद अब 60 हजार पेंशनधारकों के खातों में रकम भेजी गई है। केवाईसी व अन्य कागजी प्रक्रिया पूरी न होने की वजह से किसान अपनी रकम खाते से नहीं निकाल पा रहे हैं। इसके लिए वे समाज कल्याण विभाग के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें