फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुवायां की श्वेता को बंगलौर में लगातार दूसरी बार मिला कंपटेंसी अवार्ड

विज्ञापन
पुवायां की श्वेता सक्सेना (फाइल फोटो) - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां। अधिवक्ता अरुण सक्सेना और अर्चना सक्सेना की पुत्री श्वेता सक्सेना को बेंगलुरु में अमेरिका की ऑनलाइन शांपिंग मल्टीनेशनल कंपनी जेसी पेनी की ओर से लगातार दूसरी बार कंपटेंसी अवार्ड मिला है। इससे परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

श्वेता सक्सेना के पिता अरुण सक्सेना ने बताया कि श्वेता को पिछली बार भी कंपनी की ओर से उत्कृष्ट लीड एनालिस्ट अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया था। 26 दिसंबर को कंपनी के मैनेजिंग डॉयरेक्टर स्टीवेन मार्टिन ने श्वेता की शुरुआती शिक्षा पुवायां के लिटिल फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल से हुई। इंटर की पढ़ाई उन्होंने पुवायां के ही कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल से की। इसके बाद श्वेता ने जयपुर के वनस्थली महिला विश्वविद्यालय से बीएससी टेक्सटाइल में शिक्षा प्राप्त की।
इस दौरान श्वेता ने 72 घंटे का स्टूडेंट पायलट लाइसेंस भी प्राप्त किया। श्वेता ने रेडियो जॉकी का सर्टिफिकेट कोर्स भी जयपुर से ही किया। इसके बाद श्वेता ने उड़ीसा के भुवनेश्वर से एनआईएसटी से एमबीए किया। श्वेता सक्सेना वर्तमान में बेंगलुरु में अमेरिका की मल्टीनेशनल कंपनी जेसी पेनी में बतौर लीड एनालिस्ट अपनी सेवाएं दे रही हैं। पिता अरुण सक्सेना कहते हैं कि श्वेता सक्सेना ने लिटिल फ्लॉवर स्कूल से टॉप करने के बाद कैम्ब्रिज कॉन्वेंट, वनस्थली महिला विश्वविद्यालय जयपुर और एनआईएसटी बेंगलुरु से भी टॉप किया। उन्हें बेटी की उपलब्धि पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें