फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे-बाजे के साथ निकली तुलसी-शालिग्राम विवाह की शोभायात्रा

विज्ञापन
शालिग्राम संग तुलसी विवाह की शोभायात्रा में विभिन्न देव स्वरुपों की झांकी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तुलसी-शालिग्राम विवाह शनिवार को सम्पन्न हुआ। इससे पहले शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। बैंड-बाजा के साथ निकली शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। श्री राधा नाम संकीर्तन मंडल, युवा सेवा समिति, कृष्णानगर मंदिर कमेटी की ओर से कार्तिक मास में कृष्णा नगर स्थित मंदिर से रोजाना प्रभात फेरी निकाली जा रही थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को इसका समापन हो गया और मंदिर में मना नाच का आयोजन हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने देर रात तक नृत्य किया। शनिवार सुबह मंदिर में वर पक्ष के अजय सचदेव व उनके परिजन और कन्या पक्ष के डॉ. हरीश सचदेव, उनकी पत्नी डॉ. सिम्मी सचदेव ने विवाह से पूर्व की रस्मों को निभाया। दोपहर बाद बैँड-बाजा व डीजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। देवस्वरूपों की झांकियां रथों पर विराजमान रहीं।
डीजे व बैंड-बाजा की धुन पर महिलाएं, पुरुष व बच्चे नृत्य करते चले। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इसमें पालकी पर सजधज कर विराजमान लड्डू गोपाल का स्वागत किया गया। आरती उतारी गई और प्रसाद वितरण हुआ। कृष्णा नगर स्थित मंदिर पहुंचने पर पं. अखिलेश शास्त्री ने मंत्रोच्चार से तुलसी संग शालिगराम विवाह की रस्में कराईं।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधान सुशील नारंग, उप प्रधान हरीश बजाज, महामंत्री कमलेश सचदेव, मीडिया प्रभारी दीप गुप्ता एडवोकेट, युवा सेवा समिति के प्रधान संजीव सचदेव, जसवंत जय सिंह, रवि खुराना, संदीप अरोरा, रवि सचदेव आदि मौजूद रहे।

शालिग्राम संग तुलसी विवाह की शोभायात्रा में शिव-पार्वती के स्वरूप की झांकी । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

शालिग्राम संग तुलसी विवाह की शोभायात्रा में नृत्य करती चलती महिलाएं । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

शाहजहांपुर में कृष्णानगर मंदिर की ओर निकाली गई शालिग्राम संग तुलसी विवाह की शोभायात्रा में लड्ड- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

शालिग्राम संग तुलसी विवाह की शोभायात्रा में नृत्य करते चलते कृष्णानगर मंदिर के सदस्य । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें