शाहजहांपुर में मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं खिलाड़ी। संवाद
शाहजहांपुर। हथौड़ा स्थित परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडल स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय बालक-बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर की टीमों ने भाग लिया। बालक वर्ग में शाहजहांपुर की टीम विजेता बनी।
अंडर-19 बालक सीनियर वर्ग में शाहजहांपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बरेली उपविजेता रहा। अंडर-17 बालक जूनियर वर्ग में बदायूं विजेता और पीलीभीत उपविजेता रहा। अंडर-14 सब जूनियर बालक वर्ग में बरेली ने बाजी मारी और बदायूं की टीम दूसरे स्थान पर रही।
बालिका वर्ग के अंडर-19 सीनियर वर्ग में बदायूं विजेता और बरेली उपविजेता रहा। अंडर-17 जूनियर वर्ग में पीलीभीत ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि शाहजहांपुर उपविजेता रहा। अंडर-14 बालिका वर्ग में बरेली विजेता और बदायूं उपविजेता रहा। इससे पहले क्रीड़ा सचिव कैप्टन रामकुमार और गंगाराम प्रेमी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। व्यवस्थाओं में निशांत, सचिन प्रेमी, नितिन कुरील, सत्यपाल सिंह, रतनेश शुक्ला, राहुल कुमार, राहुल त्रिपाठी, राम प्रसाद, पवन राजपूत, वर्तिका रस्तोगी और अंग्रेज सिंह आदि का सहयोग रहा।