केरूगंज के अग्रसेन भवन में आयोजित जयंती समारोह में उपस्थित लोग। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के तहत केरूगंज स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में नृत्य, लघु नाटिका और गेंद बास्केट दौड़ प्रतियोगिता हुई। आकर्षक परिधानों में सजे बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर प्रतिभा दिखाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ समिति अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, संयोजक दिव्यम गर्ग और सचिव रवि अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। तीन से छह वर्ष आयु वर्ग के नृत्य एवं लघु नाटिका में आरिका अग्रवाल प्रथम, वाणीश्री द्वितीय तथा अविशा अग्रवाल और अयांश अग्रवाल संयुक्त रूप से तृतीय रहे।
सात से 11 वर्ष वर्ग में वृंदा अग्रवाल प्रथम, पावनी अग्रवाल द्वितीय और संध्या अग्रवाल तृतीय रहीं। बाल रेस के ए ग्रुप में अयांश अग्रवाल प्रथम, अयांश अग्रवाल द्वितीय और ज्ञानवी सिंघल तृतीय रहीं। ग्रुप बी में आरिका अग्रवाल प्रथम, एकांश गर्ग द्वितीय और वंश अग्रवाल तृतीय रहे।
विशिष्ट अतिथि प्रभा अग्रवाल, सुनीता गर्ग और गौरी गर्ग रहीं। निर्णायक मंडल में विभा अग्रवाल, डॉ. टीना अग्रवाल, मीतू अग्रवाल और मधु गोयल शामिल रहीं। कोषाध्यक्ष गोपाल राम अग्रवाल, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. संजीता अग्रवाल, प्राची अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
केरूगंज के अग्रसेन भवन में आयोजित जयंती समारोह में उपस्थित लोग। स्रोत: संगठन