हॉस्टल में मारपीट में छात्रा घायल
- फोटो : अमर उजाला
शहर के एक नर्सिंग कॉलेज में रूममेट ने छात्रा पर हमला कर दिया, जिससे उसके प्राइवेट पार्ट पर चोट लग गई। छात्रा की हालत इतनी बिगड़ गई कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
लखीमपुर खीरी निवासी 19 वर्ष छात्रा शहर के एक नर्सिंग कॉलेज में पढ़ती है। वह यहीं हॉस्टल में रहती भी है। बुधवार रात चाबी को लेकर रूममेट छात्रा से उसका विवाद हो गया। बताते हैं कि रूममेट ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके प्राइवेट पार्ट पर चोट लगने से उसकी हालत बिगड़ गई। हॉस्टल के स्टाफ ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
पूरा एक दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद छात्रा को परिजन हालत सुधरने पर घर ले गए। इस मामले की सूचना ट्विटर के जरिए पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि बताया जा रहा है कि छात्रा के परिजन कार्रवाई नहीं चाहते हैं।