फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: झारखंड से लाकर बेचते थे नशा, पांच किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Mon, 19 Sep 2022 12:46 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोग झारखंड से अफीम लेकर आते हैं जिसे शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली व आसपास के जिलों में बेचते हैं। एसपी एस. आनंद ने बताया कि पूछताछ में कई तथ्य प्रकाश में आए हैं, जिनकी पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में पुलिस ने पांच किलो अफीम के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। सोमवार सुबह बंडा थाने की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बरेली के चार लोग सुनासिर नाथ गुरुद्वारा मेले में अफीम बेचने के लिए आए हुए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने गोशाला के पास से कमल हसन, मीरहसन, हरद्वारी निवासी ग्राम नगरिया विक्रम थाना फरीदपुर जनपद बरेली और शब्बू निवासी मोहल्ला जगतपुरा गोटिया थाना बरादरी, बरेली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोग झारखंड से अफीम लेकर आते हैं जिसे शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली व आसपास के जिलों में बेचते हैं। एसपी एस. आनंद ने बताया कि पूछताछ में कई तथ्य प्रकाश में आए हैं जिनकी पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें