राठौर ने दावा किया कि पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और इसके बाद पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने इकट्ठे होकर स्थानीय पुलिस स्टेशन के बाहर धरना दिया, जिसके बाद शीर्ष अधिकारी मौके पर पहुंच गए। तिलहर से भाजपा विधायक रोशनलाल वर्मा ने पुलिस की कथित कार्रवाई की निंदा की है।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव बाजपेयी ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद तिलहर थाना प्रभारी रविंद्र सिंह को हटा दिया गया है। उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है।