फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत भारत स्टेशन योजना: शाहजहांपुर जंक्शन की संवरेगी सूरत, पीएम मोदी ने वर्चुअली किया शिलान्यास

Sun, 06 Aug 2023 03:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

सांसद अरुण कुमार सागर ने बताया कि अमृत भारत योजना के तहत सर्कुलेटिंग एरिया का सौंदर्यीकरण, दो मंजिला इमारत बनाने, वातानुकुलित विश्रामगृह, कैंटीन की सुविधा आदि भी कार्य होंगे। इसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया है। 
विज्ञापन
शाहजहांपुर जंक्शन पर हुए कार्यक्रम में मौजूद अतिथिगण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मुरादाबाद मंडल के 13 स्टेशनों में शाहजहांपुर जंक्शन को भी चुना गया है। जंक्शन को पुनर्विकसित किए जाने की योजना है, जिसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वर्चुअल माध्यम से किया। रविवार को स्थानीय स्तर पर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 

विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि शाहजहांपुर जंक्शन पर सुविधाओं को बढ़ाये जाने के लिए भी वह काफी समय से प्रयास कर रहे थे। कभी जंक्शन पर रेल यात्रियों को ट्रेनों का इंतजार करने, भोजन व पेयजल की सुविधाओं की सुविधाओं का अभाव था, जिसमें अब काफी सुधार हुआ है। लेकिन अभी बहुत से कार्य बाकी हैं, इनमें एफओबी का निर्माण, एस्केलेटर लगाए जाने का कार्य प्रमुख है। जोकि अब अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत होगा। 

ये भी पढ़ें- बरेली के बंटी-बबली: पहले होटल में किया कांड, फिर क्लीनिक को बनाया निशाना, युवती बोली- मैं बड़े अधिकारी की बेटी
विज्ञापन


सांसद ने बताया कि योजना के तहत सर्कुलेटिंग एरिया का सौंदर्यीकरण, दो मंजिला इमारत बनाने, वातानुकुलित विश्रामगृह, कैंटीन की सुविधा आदि भी कार्य होंगे। जिसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया है। 

विज्ञापन

जंक्शन पर ये होंगे विकास कार्य

अमृत भारत योजना के नोडल अधिकारी अनुपम चाहर ने बताया कि शाहजहांपुर जंक्शन प्रथम व द्वितीय प्रवेश द्वारा दोनों ओर कार्य होंगे। 12 और छह मीटर के दो एफओबी का निर्माण होगा। जंक्शन का सौंदयीकरण किया जाएगा। मालगोदाम की ओर स्थित प्लेटफार्म को मुख्य बनाने और ट्रेनों के संचालन की योजना भी है। तेलटंकी के पास गार्डन बनेगा। इसके साथ ही अन्या यात्री सुविधाओं को बढ़ावा दिया जाएगा।

कार्यक्रम के बीच में निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य व विशिष्ट अतिथियों ने पुरस्कृत भी किया। जिन्होंने अमृत भारत योजना के तहत आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। इस मौके पर राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया, जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा, पुवायां विधायक चेतराम, डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें