जलालाबाद से सपा विधायक शरदवीर सिंह ने टिकट कटने से आहत होकर मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। इस सीट पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या के साथ भाजपा से सपा में आए नीरज मौर्य को टिकट दिया गया है।
मंगलवार को लखनऊ में नीरज मौर्य को पार्टी सिंबल दिए जाने के बाद शरदवीर सिंह ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र भेजकर प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। शरदवीर का कहना है कि वह समर्थकों से रायशुमारी के बाद अगला कदम उठाएंगे। माना जा रहा है कि वह भाजपा में जा सकते हैं।