फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: रोडवेज बस से कुचलकर कक्षा पांंच की छात्रा की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Fri, 01 Jul 2022 03:37 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

केंद्रीय विद्यालय-प्रथम में कक्षा पांच में पढ़ने वाली छात्रा प्रशंसा शर्मा (10) शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे साइकिल से स्कूल से लौट रही थी। रोडवेज बस स्टैंड के करीब छात्रा किसी वजह से साइकिल समेत सड़क पर गिर गई। पीछे से आ रही रोडवेज की अनुबंधित बस उसका सिर कुचलते हुए आगे निकल गई।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय विद्यालय की कक्षा पांच की छात्रा की शुक्रवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय-प्रथम में कक्षा पांच में पढ़ने वाली छात्रा प्रशंसा शर्मा (10) शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे साइकिल से स्कूल से लौट रही थी। रोडवेज बस स्टैंड के करीब छात्रा किसी वजह से साइकिल समेत सड़क पर गिर गई। पीछे से आ रही रोडवेज की अनुबंधित बस उसका सिर कुचलते हुए आगे निकल गई।
विज्ञापन

शोरशराबा सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रा को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा के पिता सर्वेश शर्मा रेलवे में टेलीकॉम विभाग में कार्यरत हैं। वह सदर बाजार थाना क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी में रहते हैं। बेटी की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें