फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई घाट मेले का नियंत्रण शाहजहांपुर प्रशासन के हाथ में देने की मुख्यमंत्री से मांग

विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुलाकात करते हुए जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ से मुलाकात की। विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि जलालाबाद के अंतर्गत गंगा नदी के किनारे स्थित ढाई घाट शृंगी ऋषि की पावन तपोस्थली है। यहां पर प्रति वर्ष मेला लगता है। सीमा विवाद के चलते हर साल श्रद्धालुओं को असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। इस मेले का नियंत्रण शाहजहांपुर प्रशासन के पास नहीं है।
विज्ञापन

विधायक ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि शाहजहांपुर पुलिस प्रशासन के अंतर्गत पांच गांव जो कि राजस्व की दृष्टि से फर्रुखाबाद जनपद में आते हैं, इन्हें पूरी तरीके से शाहजहांपुर जनपद में शामिल किया जाए। इससे ढाई घाट के सुप्रसिद्ध गंगा मेला की भव्यता बढ़ेगी। जब ये गांव शाहजहांपुर जनपद में शामिल हो जाएंगे, तब ढाई घाट मेले को पर्यटन स्थल के रूप में घोषित कराकर सांस्कृतिक विरासत के रूप में दर्ज कराया जा सकेगा।
ये पांच गांव गुटेटी, शरीफपुर, छीछनी, बांसखेड़ा व इस्लामनगर हैं। पुलिस व राजस्व दोनों अधिकारों के शाहजहांपुर होने से इन गांव की जनता को हर प्रकार से सुविधा मिलेगी। विधायक के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए जल्द निर्णय लेने का आश्वासन दिया। इस दौरान विधायक के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री के पीए सूरज तिवारी भी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें