फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: कोविड पैरोल पर बाहर गए 16 कैदी नहीं लौटे, पुलिस को मिला गिरफ्तार करने का निर्देश

Tue, 12 Jul 2022 02:36 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, शाहजहांपुर

सार

जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया किसाल 2021 में जब कोरोना महामारी तेजी से फैल रही थी तो छोटे अपराधों के कारण जेल में बंद और बुजुर्ग अपराधियों को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पैरोल पर रिहा कर दिया गया था।
विज्ञापन
शाहजहांपुर जेल - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर जिला जेल से कोविड पैरोल पर बाहर गए 16 कैदी समय पूरा होने के बावजूद वापस नहीं आए हैं। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि अब पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन


जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया कि पैरोल के तहत जेल की सजा को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया जाता है। साल 2021 में जब कोरोना महामारी तेजी से फैल रही थी तो छोटे अपराधों के कारण जेल में बंद और बुजुर्ग अपराधियों को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पैरोल पर रिहा कर दिया गया था।

उन्होंने बताया, ''लगभग 39 कैदियों को रिहा कर दिया गया था और उन्हें इस साल मई में लौटने के लिए कहा गया था। इनमें से 23 कैदी नियत समय पर लौट आए। हालांकि 16 कैदी अभी भी नहीं आए हैं। उनके परिजनों से संपर्क किया गया था। इसके बावजूद नहीं लौटने पर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए संबद्ध पुलिस थानों और पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखा गया है।''
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इनमें से पांच साल से आजीवन कारावास तक की सजा काट रहे कैदी शामिल थे। यूपी सरकार ने आदेश दिया था कि ये कैदी 26 मई 2022 तक लौट आने चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें