फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में सात बदमाश धरे, दो भागे

Thu, 01 Sep 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में सात  बदमाश धरे, दो भागे 
विज्ञापन
पुलिस एवं बदमाशों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। इसके बाद अंधेरे का फायदा उठाकर भाग रहे सात बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा। दो बदमाश भाग निकले। पकड़े गए बदमाशों से 62 सौ रुपये और तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अमर सिंह पुलिस बल के साथ बुधवार को रात दो बजे निगोही-पुवायां मार्ग पर रोड गश्त कर रहे थे। पुलिस जीप इस मार्ग के गांव ब्योर माइनर पुलिया पर पहुंची ही थी कि एसओ अमर सिंह ने माइनर के अंदर चल रहे लोगों को टोका। फिर क्या था बदमाशों ने पुलिस जीप पर ताबड़तोड़ फायर झोंक दिए। पुलिस ने भी जवाब में फायर किए। रुक-रुक कर आधे घंटे तक पुलिस बदमाशों के बीच हुई फायरिंग के बाद अपने को घिरा समझ बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागे। पुलिस की सर्च लाइट के कारण बदमाश अपने को न बचा सके। पुलिस ने उन्हें धान के खेतों में खदेड़कर सात बदमाशों को धर दबोचा। हालांकि दो बदमाश भाग निकले। पकड़े गए बदमाशों ने खुदागंज थाने के गांव चमरूआ गौटिया निवासी रहूब, इसी गांव का निवासी मैशर, थाना पुवायां के मोहल्ला हरदयाल कूंचा निवासी मोरकली, मोरकली का पुत्र यश, इसी मोहल्ले का जयनरायन व रोहित उर्फ राजन, थाना मदनापुर के गांव पंखा खेरा निवासी मशहूर अपने नाम बताए। पंखा खेरा का दिलशाद व बदायूं का अनूप भाग निकला। पुलिस ने पकड़े गए इन बदमाशों से 62 सौ रुपये व तीन तोला सोना, चार किलो चांदी के जेवर, तीन घड़ी, दस मोबाइल, तीन चमंचा, पांच कारतूस, दो चाकू, दो बाइक बरामद कीं। इन बदमाशों ने निगोही थाने के गांव गांगेपरा, सपौरा, दिलावलपुर सहित थाना बंडा, पुवायां, खुटार के गांवों से चोरी किया जाना कबूला। पुलिस ने आज सभी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें