खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम दुकान पर नमूना लेने की कार्रवाई करते हुए। स्रोत: सूचना विभ
शाहजहांपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने सोमवार को अभियान चलाकर संदेह के आधार पर खाद्य वस्तुओं के सात नमूने लिए। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बागीश मणि त्रिपाठी ने टीम के साथ जलालाबाद क्षेत्र में पनीर का नमूना लिया। गांव नवादा इंदेपुर में पनीर के दो तो रोडवेज बस अड्डे के पास से पनीर का एक नमूना लिया गया। लाला तेली बजरिया से दूध व दही, तिलहर व पुवायां से सरसों के तेल का एक-एक नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी वरुण कुमार, सौरभ सोनी, मनोज कुमार, अजीत सिंह, मानवेन्द्र कुमार, विनय कुमार यादव आदि शामिल रहे। संवाद