फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अभियान चलाकर खाद्य वस्तुओं के लिए सात नमूने लिए

विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औष​धि विभाग की टीम दुकान पर नमूना लेने की कार्रवाई करते हुए। स्रोत: सूचना विभ
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने सोमवार को अभियान चलाकर संदेह के आधार पर खाद्य वस्तुओं के सात नमूने लिए। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बागीश मणि त्रिपाठी ने टीम के साथ जलालाबाद क्षेत्र में पनीर का नमूना लिया। गांव नवादा इंदेपुर में पनीर के दो तो रोडवेज बस अड्डे के पास से पनीर का एक नमूना लिया गया। लाला तेली बजरिया से दूध व दही, तिलहर व पुवायां से सरसों के तेल का एक-एक नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी वरुण कुमार, सौरभ सोनी, मनोज कुमार, अजीत सिंह, मानवेन्द्र कुमार, विनय कुमार यादव आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें