शाहजहांपुर। जिले में सर्दी एवं खांसी में उपयोग में आने वाले कफ सीरप में डीईजी व ईजी की मात्रा पर नियंत्रण रखने के लिए औषधि निरीक्षक शालिनी मित्रा ने अभियान चलाकर मेडिकल स्टोरों से सात नमूने लिए। इसमें पुवायां में गौरी मेडिकल एजेंसी से दो नमूने, पुवायां के ड्रग वेयर हाउस से एक नमूना, पुवायां के हाशमी मेडिकल एजेंसी से दो नमूने, शहर के ताजूखेल मोहल्ला स्थित चित्रांश फार्मा से एक नमूना, संजीवनी मेडिकोज से एक नमूना लिया गया।
औषधि निरीक्षक शालिनी मित्रा ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए राजकीय जनविश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया है। जांच के बाद मानक के अनुरूप नहीं होने पर संबंधित निर्माता फर्म के विरुद्ध विभाग की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद