स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी के ट्रायल में प्रतिभाग करतीं खिलाड़ी। स्रोत : खेल विभाग
शाहजहांपुर। जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में हथौड़ा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपदीय महिला कबड्डी चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें सात खिलाड़ियों का चयन मंडलीय ट्रायल्स के लिए किया गया।
जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि अनुष्का सिंह, प्राची, सदफ, मानसी, कुंती राठौर, शीतल एवं आलिया का चयन मंडल के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि मंडलीय चयन ट्रायल्स 28 जुलाई को डोरीलाल स्पोर्ट्स स्टेडियम, बरेली में होंगे। यहां से चयनित मंडलीय टीम 6 से 8 अगस्त तक आगरा में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेगी। संवाद