शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य, व्यक्तित्व विकास और शैक्षणिक मार्गदर्शन को मजबूत करने के लिए मेंटरिंग एवं मनोवैज्ञानिक परामर्श प्रकोष्ठ का गठन किया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक, मानसिक और भावनात्मक चुनौतियों से उबरने में सहायता प्रदान करना है।
प्रकोष्ठ में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. कमलेश गौतम को समन्वयक और हिंदी विभाग के सुजीत कुमार वर्मा को सह-समन्वयक बनाया गया है। सदस्य के रूप में डॉ. आलोक कुमार सिंह, डॉ. अरुण कुमार यादव, डॉ. संदीप वर्मा, अमित कुमार, डॉ. बरखा सक्सेना, डॉ. अजय वर्मा, राम औतार सिंह, डॉ. बलवीर, डॉ. अशोक कुमार और डॉ. प्रतिभा शर्मा को शामिल किया गया है।
वहीं, डॉ. वाईके मलिक को विशेष आमंत्रित चिकित्सक के रूप में नामित किया गया है। कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि प्रकोष्ठ समय-समय पर व्यक्तिगत परामर्श, जागरूकता कार्यक्रम, कार्यशालाएं और प्रेरक सत्र आयोजित कर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहयोग करेगा। संवाद