फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात परिवारों को बंधक बनाकर कराई जा रही थी मजदूरी, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष को शिकायत के बाद डीएम के आदेश पर शुक्रवार की रात करीब 11 बजे श्रम विभाग, एसडीएम और पुलिस ने एक ईंट के भट्ठे पर छापा मारा और सात परिवारों को बंधन मुक्त कराया। आरोप है कि इन परिवारों को बंधक बनाकर उनसे मजदूरी कराई जा रही थी। इनमें पांच परिवार संभल और दो बदायूं जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी की तहरीर पर भट्ठा मालिक और ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बदायूं जिले थाना जरीफनगर के गांव सोहनपुर निवासी शनि ने शुक्रवार को अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष को पत्र लिखकर ईंट भट्ठा मालिक पर बंधक बनाकर जबरन मजदूरी कराने का आरोप लगाया था। शुक्रवार को ही डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने एसडीएम, श्रम अधिकारी घनश्याम वर्मा, सहायक श्रमायुक्त वीरेंद्र कुमार, कलान थाना प्रभारी धमेंद्र कुमार सीओ जलालाबाद को मौके पर जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। इसके बाद पूरी टीम क्षेत्र के नौगवा मुबारिकपुर गांव स्थित अनुपम गुप्ता के ईंट के भट्ठे पर जांच करने के लिए पहुंचे तो वहां शनि के परिवार का कोई व्यक्ति नहीं मिला, लेकिन भट्ठे पर काम कर रहे सात परिवारों के 16 लोग मजदूरी करते मिल गए।
पूछताछ करने पर श्रमिकों ने बताया कि पांच परिवार संभल और दो परिवार बदायूूूं जिले के रहने वाले हैं। संभल के परिवार 21 दिसंबर को भट्ठे पर लाए गए थे और बदायूूं जिले के दो परिवारों को 20 दिसंबर को काम कराने के लिए लाया गया था। श्रमिकों ने जांच करने पहुंची टीम को बताया कि ठेकेदार मुल्ला जी ने 500 रुपये प्रति परिवार को किराया देकर भट्ठे पर लाया गया। आरोप लगाया कि भट्ठा मालिक श्रमिकों को न खाना देता है और न रुपये।
विज्ञापन

भट्ठा मालिक की ओर से श्रमिकों के रहने व ठंड से बचने की कोई व्यवस्था भी नहीं की गई। श्रमिकों ने टीम से कहा कि अब वे यहां काम नहीं करना चाहते हैं। श्रमिकों ने जांच टीम से आग्रह किया कि उन्हें अपने जिले में भिजवा दिया जाए। बयान दर्ज करने के बाद श्रम पवर्तन अधिकारी घनश्याम वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने भट्ठा मालिक और ठेकेदार मुल्ला जी के खिलाफ बंधुआ श्रम (उत्सादन) अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शिकायत मिलने के बाद टीम जांच करने गई थी। शिकायत में लगाए आरोप सही पाए गए। इसके बाद सात परिवारों के 16 श्रमिकों को वहां से निकालकर शनिवार सुबह उनके घरों के लिए रवाना कर दिया है। आरोपी भट्ठा मालिक और ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
सतीश चंद्रा, एसडीएम कलान
सात परिवारों के 16 लोग चार दिन पहले ही भट्ठे पर मजदूरी करने के लिए अए थे। उन्होंने मजदूरी नहीं की थी। इस वजह से उनका कोई बकाया रुपये नहीं हैं। चार दिन से श्रमिकों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था भट्ठा मालिक की तरफ से नहीं की गई है। इस कारण मालिक और श्रमिकों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया और उसके कार्रवाई की गई। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। - वीरेंद्र कुुमार सिंह, सहायक श्रमायुक्त, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें