फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहंदीपुर बालाजी ज्योति लेने के लिए रवाना हुए खुटार के सेवादार

विज्ञापन
खुटार से बाला जी की ज्योति लेने रवाना होते समिति के सेवादार - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
खुटार। नगर के बालाजी समिति के सेवादारों का एक जत्था बृहस्पतिवार को मेहंदीपुर बालाजी धाम से पवित्र ज्योति लेने के लिए रवाना हुआ। 29 मार्च को नगर में एक ईंट भट्ठे के परिसर में बाला जी के जागरण का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ने बालाजी जा रहे समिति के पदाधिकारी अनिल पांडेय, सत्यदेव शुक्ला, रोहित पांडेय शिवकिशोर शुक्ला, प्रमोद शास्त्री, पवन पांडेय, प्रवीण पांडेय आदि सेवादारों को ढोल नगाड़े के साथ नगर की सीमा तक विदाई दी। बालाजी सेवा समिति के सेवादार मेहंदीपुर धाम से 26 मार्च को ज्योति लेकर खुटार लौटेंगे। इसके बाद नगर में बाला जी ज्योति की शोभायात्रा निकाली जाएगी। 29 मार्च को जागरण का आयोजन किया जाएगा।
जागरण में दिल्ली के रामकुमार लक्खा, अयोध्या के रजनीश राज और उत्तराखंड के अमन सांवरिया बाला जी का गुणगान करेंगे। इस दौरान नगर पंचायत चेयरमैन अनुपम शुक्ला, भाजयुमो जिला महामंत्री विजय शंकर अवस्थी, तिकुनिया नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष गौरव शर्मा, गुरुसेवक सिंह, देवेश पांडे, गौतम पांडेय, निर्भय मिश्र, अंकुश गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें