जीएफ कॉलेज के एनएनएस शिविर में योगासन कराते डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के विशेष शिविर में स्वयंसेवियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। साथ ही योगासन भी कराया गया। प्राइमरी स्कूल हाथीथान जलालनगर में मनीषी ताइक्वांडो वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव एवं अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो मास्टर डॉ. पुनीत मनीषी आत्मरक्षा के लिए टिप्स दिए। महाविद्यालय के लाइब्रेरियन सैयद अनीस अहमद ने पुस्तकों का अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।
मदराखेल में एनएसएस की मिश्रित इकाई के शिविर में योगाचार्य व आयुर्वेद चिकित्सक अवधेश मणि त्रिपाठी ने स्वयंसेविकों को योगासन कराया और उसके लाभ बताए। आयुष चिकित्सक डॉ. राजेन्द्र कुशवाहा ने दिनचर्या तथा खानपान को दुरुस्त रखने को लेकर जागरुक किया। साथ ही ‘जाने अपने देश को’ विषय पर प्रतियोगिता में इलमा बानो प्रथम, वीर प्रताप सिंह व हिमांशु शुक्ला द्वितीय, रोहित कुमार सिंह तृतीय रहे। लक्ष्मी व आन्या गुप्ता को सांत्वना पुरस्कार मिला। इस दौरान डॉ. शबाना साजिद, कहकशां बेगम, अनुश्री मिश्रा, समीरा खान, फलक, रागिनी वर्मा, फिजा, इलमा, असरा, नमरा, मुस्कान आदि मौजूद रहे। संवाद