फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: टीम को देख अस्पताल के गेट पर जड़ा ताला, बैरंग लौटे अफसर

Thu, 07 Nov 2024 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
निगोही में अस्पताल का निरीक्षण करते एसीएमओ डॉ.अंसार अली। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निगोही में संचालित दो अस्पतालों का एसीएमओ डॉ. अंसार अली ने बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पतालों में डॉक्टर ही उपस्थित नहीं मिले। नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जांच टीम को देखकर एक अन्य अस्पताल के स्टाफ ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी प्रयास के बाद भी गेट नहीं खोलने पर जांच टीम को लौटना पड़ा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरके गौतम के निर्देश पर एसीएमओ ने टीम के साथ साईं अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां अनूप राठौर ने बताया कि अस्पताल आयुष बंसल के नाम पर पंजीकृत है, पर डॉक्टर कहीं गए हुए हैं। स्टाफ नर्स का नाम दुर्गा राठौर बताया। उनकी शैक्षिक योग्यता डी-फार्मा बताई। अस्पताल के अंदर गंदगी के साथ अव्यवस्थाएं मिलीं। अस्पताल में संचालित मेडिकल स्टोर के बारे में भी जानकारी ली गई।
इसके बाद टीम गुप्ता अस्पताल पहुंची। यहां भी डॉक्टर नहीं मिले। इस पर एसीएमओ ग्लोबल नर्सिंग होम पहुंचे। एसीएमओ ने बताया कि जांच टीम को देखकर महिला के इशारे पर स्टाफ ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इस पर टीम ने दरवाजा खुलवाने का काफी प्रयास किया, लेकिन अंदर से दरवाजा नहीं खोला गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि साईं नर्सिंग होम व गुप्ता अस्पताल में गंदगी के साथ अन्य अव्यवस्थाएं मिलीं हैं। कोई अभिलेख भी नहीं दिखाए गए हैं। ओटी में मरीजों को देखने का कक्ष भी नहीं मिला है। उन्हें नोटिस देकर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें