शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के तमाम दावे करने वाली पुलिस की उस समय कलई खुल गई, जब शनिवार सुबह करीब छह बजे आईटीआई के दो शिक्षक टहलते हुए उस हेलिपैड तक पहुंच गए। जिस हेलिपैड पर पीएम का हेलीकॉप्टर उतरना था। तभी वहां पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने दोनों से पूछा कि उनको कहीं पर किसी पुलिसकर्मी ने रोका नहीं तो उन्होंने न में जवाब दिया।
उसके बाद उन्होने दोनों टीचर से आईकार्ड मांगा जो वे नहीं दिखा पाए। इसके बाद उन्होंने रोजा थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों ही टीचरों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। शाम करीब पांच बजे टीचरों के परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद परिजन आईटीआई का आईकार्ड लेकर पहुंचे। आईकार्ड दिखाने के बाद माफी मांगने पर पुलिस ने दोनों ही टीचरों को थाने से छोड़ दिया।
रोजा थाना प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों की सूचना पर दोनों को हिरासत में लिया था। जनसभा खत्म होने के बाद परिजनों द्वारा आईकार्ड दिखाने दोनों को छोड़ दिया है। संवाद