फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया व गले मिले

विज्ञापन
शाहजहांपुर के डॉ. सुदामा प्रसाद स्कूल में आयोजित होली मिलन समारोह में मौजूद माध्यमिक के शिक्षक - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडे गुट) की ओर से बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम में सभी ने गुलाल लगाकर व गले-मिलकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। शिक्षिकाओं ने होली पर गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि हमारा उद्देश्य शिक्षा एवं शिक्षकों के हित में सतत कार्यरत रहना है। होली का त्योहार आपसी प्रेम व सद्भाव का प्रतीक है। ऐसे कार्यक्रम संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। समारोह में शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के पूर्व जिलामंत्री रमेश बाबू तिवारी व इंद्रपाल सिंह ने पांडेय गुट की सदस्यता ग्रहण की।
उनका सभी ने स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, जिलामंत्री गौरव पांडेय, लेखाधिकारी अनिल कुमार, सहायक पुनीत कुमार, धीरज दीक्षित, प्रधानाचार्य रामपाल सिंह, संजय कपूर, बुद्धपाल सिंह, राजीव सक्सेना, नील श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें