फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बच्ची को जिंदा दफनाने वालों की तलाश, खंगाले गए सीसी कैमरे

विज्ञापन
जैतीपुर सीएचसी पर 15 दिन पूर्व जन्मे बच्चों की जानकारी करती महिला दरोगा। स्रोत: जागरूक पाठक - फोटो : 1
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिस बच्ची को ‘खुशियों का पालना’ नसीब होना चाहिए, उसे बेदर्दों ने जिंदा दफन करने की कोशिश की। राजकीय मेडिकल कॉलेज में मासूम जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। वहीं, जैतीपुर थाना पुलिस बच्ची को जिंदा दफनाने वालों की तलाश में जुट गई है। सोमवार को सीएचसी के अलावा निजी अस्पतालों में पहुंची पुलिस टीम ने 15 दिन पूर्व जन्म लेने वाले बच्चों की जानकारी जुटाई। पुलिस टीम घरों में जाकर भी जानकारी कर रही है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह करीब नौ बजे गौहावर गांव का डबलू बकरी चराने के लिए नदी किनारे गया था। वहां उसे रोने की आवाज सुनाई दी। नजदीक जाने पर उसे मिट्टी से निकला खून से सना हाथ दिखाई दिया। उसने शोर मचाते हुए खेतों पर जानवर चरा रहे लोगों को बुलाया। इस बीच ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मिट्टी में दबी बच्ची को बाहर निकाला और उसे डबलू की मां नीरज की गोद में दिया। नीरज ने बच्ची के शरीर की मिट्टी साफ की। इसके बाद दरोगा इतेश तोमर बच्ची को सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

यहां चाइल्ड लाइन संस्था की देखरेख में एसएनसीयू वार्ड में बच्ची का उपचार चल रहा है। सोमवार को पुलिस की कई टीमों ने सीएचसी व निजी अस्पतालों में जाकर जानकारी की। हालांकि अभी कुछ पुख्ता सुराग हाथ नहीं लगा है। साथ ही पुलिस की टीमों ने कई गांवों में जाकर 15-20 दिन पूर्व जन्मे बच्चों के घर जाकर भी जानकारी की।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि बच्ची की हालत में थोड़ा सा सुधार हुआ है। बच्ची में खून और ऑक्सीजन की कमी है। फिलहाल तीन-चार दिन बच्ची की हालत गंभीर रह सकती है। इलाज में डॉक्टरों की टीम जुटी हुई है।

एएनएम, आशा वर्कर से जानकारी
जैतीपुर थाना प्रभारी गौरव त्यागी ने बताया कि पुलिस टीम ने कस्बे में लगे सीसी कैमरे चेक किए हैं। इसके अलावा टीम ने सीएचसी जाकर एएनएम, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से मिलकर बातचीत की। अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। बच्ची के परिजनों की तलाश जारी है। वहीं, माना जा रहा है कि आसपास के गांव से आकर किसी ने बच्ची को दफनाया है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

बच्ची की हालत ठीक नहीं है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है। बच्ची के सही होने पर उसको राजकीय बाल एवं शिशु गृह भेजा जाएगा। बच्ची के परिजन मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



- गौरव मिश्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी

जैतीपुर सीएचसी पर 15 दिन पूर्व जन्मे बच्चों की जानकारी करती महिला दरोगा। स्रोत: जागरूक पाठक- फोटो : 1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें