फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमानी फीस वसूली के खिलाफ स्कूलों की जलाई प्रतीकात्मक अर्थी

विज्ञापन
शाहजहांपुर कलक्ट्रेट परिसर में स्कूलां में मनमानी फीस की वसूली के विरोध में अर्धनग्र होकर प्रदर - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षण शुल्क समेत विभिन्न मदों में मनमानी फीस वसूलने के विरोध में सामाजिक संगठन जनता की आवाज के कार्यकताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। खिरनीबाग के जीआईसी मैदान से स्कूलों की अर्थी निकालकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट गेट पर अर्थी आग के हवाले कर दी और प्रदर्शन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता ने कलक्ट्रेट के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी से भेंट की और उन्हें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि अभिभावकों का शोषण करने के लिए स्कूलों के संचालक हर साल पाठ्यक्रम की किताबें, ड्रेस कोड आदि बदल देते हैं, ताकि उनकी दुकानों से खरीदारी हो सके।
उन्होंने स्कूल संचालकों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की। संगठन प्रभारी इस्तेखार अहमद, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सोनी गुप्ता, प्रीति देवी, रामगोपाल आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें