शाहजहांपुर पर हाईवे पर निरीक्षण करते अधिकारी। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। रोजा की गुर्री चौकी से मीरानपुर कटरा की बहगुल नदी तक मॉडल रोड बनाने के लिए सोमवार को अधिकारियों ने भौतिक निरीक्षण किया। जनपद की सबसे ज्यादा दुर्घटना वाली सड़क का एक जनपद एक रोड के तहत चयन किया गया है।
एआरटीओ सर्वेश सिंह, सीओ यातायात संजय सिंह, यातायात प्रभारी विनय पांडेय व राष्ट्रीय राजमार्ग के सहायक अभियंता अखंड प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न जानकारी प्राप्त कीं। साथ ही दुर्घटना रोकने के लिए होने वाले उपायों पर चर्चा की।