फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सीजन की सबसे गर्म रही शनिवार की रात और रविवार का दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार की रात और रविवार का दिन सीजन में अब तक का सबसे गर्म दर्ज किया गया।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के वैज्ञानिक के मुताबिक, मार्च माह में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। मार्च माह में सामान्य अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री रहता है। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि ऊंचाई पर बादल छाए हुए हैं। पछुआ हवा चल रही है। सोमवार को तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें