कुर्रिया कलां स्थित शिवमन्दिर पर श्रीमदभागवत कथा सुनाते कथाव्यास संपति कुमार त्रिपाठी। संवाद
कुर्रियाकलां। गांव के शिव मंदिर में आयोजित श्रीराम कथा वाचन के दौरान कथा व्यास ने सत्संग को भवसागर से मुक्ति का सरल मार्ग बताया। आयोजन के तीसरे दिन मंगलवार को नैमिष धाम से आए कथा व्यास पंडित संपति कुमार त्रिपाठी ने गुरु महिमा बताते हुए कहा कि जीवन में ज्ञान अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके जरिये संसार से मुक्ति पाई जा सकती है। लोगों को सत्संग में शामिल होना चाहिए। यह मुक्ति का मार्ग है।
उन्हाेंने प्रसंग में भारद्वाज ऋषि और याज्ञवल्क्य के बीच हुए संवाद से गुरु महिमा को समझाया। भगवान की आरती के साथ कथा का समापन हुआ। यजमान दीपक पांडे, सतीश चंद्र, श्रवण कुमार और श्याम आदि श्रोता मौजूद रहे। संवाद