फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रोजा में सफाईकर्मी का शव फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा। थाना क्षेत्र के चर्च कॉलोनी में शनिवार रात सफाई कर्मचारी संजय कुमार (35) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में छत के कुंडे से लटका मिला। वह नगर निगम में आउटसोर्सिंग से कार्यरत था।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि संजय शनिवार शाम शराब के नशे में घर आया। छत पर पंखा लगाने की बात कहकर कमरे में चला गया। काफी देर तक नीचे न आने पर परिवार के लोग छत पर गए। वहां उन्होंने संजय का शव दुपट्टे से कुंडे से लटका देखा। परिवार के चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। रोजा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें