फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वन महोत्सव में ग्रामीणों ने किया पौधरोपण

विज्ञापन
वन महोत्सव के तहत पौधरोपण करते ग्रामीण और वन विभाग के कर्मचारी। स्रोत: सूचना विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वन महोत्सव के चौथे दिन जनपद के विभिन्न वन क्षेत्रों और ग्राम पंचायतों में व्यापक स्तर पर पौधरोपण और आम भंडारे के तहत आम के पौधों का वितरण किया गया।
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार और उप प्रभागीय अधिकारी सुशील कुमार के निर्देशन में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि और पौधों के संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करना था।
सदर रेंज की नबदिया बंकी बीट में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। ग्राम प्रधान लुहिची रामप्रसाद, वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों ने सहभागिता की। तिलहर रेंज की ऐंठापुर बीट स्थित प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान जगपाल और ग्रामीणों ने पौधरोपण करके महोत्सव मनाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें