निगोही में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद में कबड्डी में दम दिखातीं छात्राएं। स्रोत: आयोजक
- फोटो : संवाद
शाहजहांपुर। निगोही में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। इसमें संडा खास ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप जीती। अजमतपुर उप विजेता बना।
उच्च प्राथमिक विद्यालय ढकिया तिवारी के मैदान पर खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में अनामिका प्रथम, देवकी द्वितीय एवं आरुषि तृतीय रहीं। बालक वर्ग में नितिन प्रथम, छत्रपाल द्वितीय, अभिषेक तृतीय रहे।
200 मीटर बालक वर्ग में प्रिंस व बालिका वर्ग में रीना ने प्रथम स्थान पाया। 800 मीटर बालक वर्ग में हर्षित व छह सौ मीटर बालिका वर्ग में रीना ने प्रथम स्थान पाया। कबड्डी बालक वर्ग में न्याय पंचायत संडा खास विजेता तो अजमतपुर उपविजेता रहा। इससे पहले राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला महामंत्री महेंद्र सिंह ने खेलकूद का शुभारंभ किया। पुत्तू लाल श्रीवास्तव, सुरेंद्र पाल सिंह ने बच्चों को पुरस्कृत किया। अवधेश कुमार, तौकीर अहमद, विनोद कुमार, अमित गुप्ता, आलोक कुमार, त्रिभुवन नाथ, गिरजेश मिश्रा, आशीष वाजपेयी आदि मौजूद रहे। संवाद