शाहजहांपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व बेला में शैक्षिक संस्था जय भारत की ओर से देश के शहीदों तुम्हें प्रणाम समारोह का आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत तराने पेश कर शहीदों को नमन किया।
शुक्रवार को हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत समूह नृत्य और रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। गुरु नानक कन्या हाईस्कूल, आर्य महिला इंटर कॉलेज, आकांक्षा इंटर कॉलेज, डॉ. सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज, एमआर सिंधिया इंटर कॉलेज, सेंट बिलाल पब्लिक स्कूल, स्मार्ट किड्स स्कूल, मदरसा अत्तारिया, बिहारी लाल सरस्वती विद्या मंदिर, वीडीएफ कांवेंट, लीड कांवेंट, डॉ. एम लाल मेमोरियल स्कूल और एमआर सिंधिया जूनियर हाईस्कूल की प्रस्तुतियां सराही गईं। वंदना अग्रवाल के संचालन में हुए कार्यक्रम में नरेंद्र सक्सेना, संयोजक आयुष अग्रवाल, आरके अग्रवाल, अजय शर्मा, नमामि गंगे परियोजना के विनय सक्सेना, रमन गुप्ता, ममता सेठ, एकता सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद