फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कलाकारों ने शहीदों को दी संगीतमय श्रद्धांजलि

विज्ञापन
शाहजहांपुर में शहीद उद्यान में गीत प्रस्तुत करते कलाकार। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली विरासत और देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से स्थानीय कलाकारों ने विशेष देशभक्ति गीत तैयार किया है। गीत के माध्यम से शहीदों के त्याग, साहस और देश के प्रति समर्पण को याद करने का प्रयास किया गया है। गीत को अभिशांत पाठक ने लिखा है, जबकि आवाज विपिन गंगवार ने दी है।
विज्ञापन

अभिशांत पाठक ने बताया कि गीत की शूटिंग शहीद पार्क में की गई। इसमें दिव्य श्रीवास्तव, जोगिंदर, विशाल जावरानी, संदीप गुप्ता, दुर्गेश तिवारी, विशाल राठौर और वह स्वयं भी शामिल रहे। गीत में शाहजहांपुर की स्वतंत्रता संग्राम की विरासत और शहीदों के योगदान को भावपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया गया है। अभिशांत ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से जोड़ना है। स्थानीय कलाकारों की यह पहल कला और देशभक्ति के संगम का उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें