फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांई बाबा के जयकारों से  गुंजायमान हुआ आकाश

Sun, 02 Oct 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
सांई बाबा के जयकारों से  गुंजायमान हुआ आकाश - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन

विज्ञापन
सांई सेवा समिति के तत्वाधान में श्री सांई बाबा की पालकी बैंड बाजों और पुष्पवर्षा के साथ नगर में धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालु सांई बाबा के जयकारे लगाते हुए नाचते गात चल रहे थे।
अपराह्न दो बजे सांई बाबा की पालकी बारह पत्थर स्थित श्री सांई मंदिर से शुरू हुई। पालकी यात्रा में सबसे आगे बैंड बाजों के साथ किसान इण्टर कालेज के विद्यार्थी हाथों में झंडे और वाद्य यंत्र लिये हुए चल रहे थे। इसके पीछे श्री सांई बाबा की पालकी कंधो पर उठाए भक्तों की भारी भीड़ सांई बाबा के जयकारों के साथ गुंजायमान करते हुए चल रही थीं। रास्ते में स्थान-स्थान पर  पुष्पवर्षा और शीतल पेय जल के साथ श्रद्धालुआें का स्वागत किया गया। सांई यात्रा बारह पत्थर सांई मन्दिर से शुरू होकर आरबीएम इण्टर कालेज मोहल्ला निजामगंज, दातागंज, मौजमपुर, पुराना रोडवेज, मुख्य बाजार विरियागंज, सर्राफा बाजार, पोटरगंज होती हुई वापस सांई मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा नेता अरूण यादव उर्फ  चैनू किसान इंटर कालेज के प्रबंधक सत्यपाल सिंह यादव, सत्येंद्र राठौर, सचिन गुप्ता, राजीव यादव, रितेश रस्तोगी, नरेश चंद्र सेठी, अमित अग्रवाल, उदित यादव, हरीश शरण यादव, जितेंद्र यादव, कमलेश कुमार, रविंद्र्र, शैलेंद्र शर्मा मंटू, रमाकान्त, नीरज शर्मा, सनी गौतम, दीपक गौतम, संजू, जय प्रकाश सहित सैकडों श्रद्धालुआें ने भाग लिया। महिलाएं भी भारी संख्या में सांई गीत गाते हुए पालकी के साथ-साथ चल रही थी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाल दया चद्र शर्मा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें