फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक योगदान देने वाले बुजुर्ग सम्मानित

Sun, 02 Oct 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
सामाजिक योगदान देने वाले बुजुर्ग सम्मानित - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी ने शनिवार को एसपी हिंदू इंटर कॉलेज में बुजुर्गों को सम्मानित किया। इस मौके पर हुई विचार गोष्ठी में वक्ताओें ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए केंद्र व प्रदेेश सरकार से कई सुविधाएं मांगीं। उधर, सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने लोधीपुर के मन्नत मैरिज लॉन में कार्यक्रम करके वरिष्ठ नागरिकों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को विभिन्न सुविधाएं पाने के लिए एक मंच पर आने का आग्रह करते हुए 20 सूत्री मांग पत्र जारी किया।  
विज्ञापन

सीनियर सिटीजन सोसाइटी के कार्यक्रम में सम्मानित होने वालों में संस्था के वरिष्ठ सदस्य सत्य बहादुर सक्सेना, मदन गोपपाल शर्मा, बृजभूषण लाल सक्सेना, राधे लाल शर्मा और सुरैया खान शामिल रहीं। इन सभी को संस्था के अध्यक्ष जितेंद्र देव सक्सेना के नेतृत्व में गोपाल सक्सेना, देवेंद्र गुप्ता, राधेश्याम सक्सेना, डॉ. आफताब अख्तर, श्यामा देवी सक्सेना, सुरेश चंद्र गुप्ता, हरचरन मिश्रा, राजेश अस्थाना आदि ने माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट किए।  कार्यक्रम में केदार नाथ कपूर, बृह्मानंद शर्मा, कुसुमलता अग्रवाल, ओमवती गुप्ता, महेंद्र कंचन, कृष्णाधार आदि मौजूद रहे।
उधर, सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की विचार गोष्ठी में संगठन के जिलाध्यक्ष अजय सिंह वर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार से देय सुविधाएं पाने के लिए वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनर्स को एकजुट होना होगा। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन के महामंत्री प्यारे मोहन सक्सेना ने कोषागार परिसर में पेंशनर्स कक्ष बनाए जाने की मांग की। 
विज्ञापन

इस मौके पर बुजुर्गों के हितों का ध्यान रखते हुए सर्वसम्मति से 20 सूत्री मांग पत्र तैयार कर केंद्र व राज्य सरकार को भेजने का निर्णय किया गया। गोष्ठी में एमएमए खान, रमाकांत अगिभनहोत्री, शराफत अली, अशोक शर्मा, पीपी अवस्थी, रमेश बाबू तिवारी, आरसी शर्मा, आरके शुक्ला, नन्हें लाल आदि मौजूद रहे। जिला मंत्री भूप सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। 
बुजुर्गों की देखभाल को बताए कानूनी प्रावधान
शाहजहांपुर। वरिष्ठ नागरिक दिवस के उपलक्ष में सदर तहसील के सभागार में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एसीजेएम प्रथम शिखा प्रधान ने मेंटीनेंस ऑफ पैरेंट्स एक्ट 2007 में निहित प्रावधानों का उल्लेख करते हुए बुजुर्ग अभिभावकों की उपेक्षा को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने यह कानून बनाया। एसडीएम रामजी मिश्रा और तहसीलदार ओंकार नाथ वर्मा ने बुजुर्गो को कानूनी संरक्षण दिए जाने पर चर्चा की। इस मौके पर अधिवक्ता विनोद सिंह, सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी जीसी मिश्रा, रिटायर्ड कानूनगो सरोज श्रीवास्तव आदि ने विचार व्यक्त किए। 
बॉब ने बुजुर्ग खाताधारकों को किया सम्मानित 
बैंक ऑफ बड़ौदा की गोविंदगंज शाखा में अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर बॉब के सहायक महाप्रबंधक आरसी यादव ने बुजुर्ग खाताधारकों को अंग वस्त्र और पुष्पहार से सम्मानित किया। एजीएम यादव ने बुजुर्गों की वित्तीय स्वतंत्रता पर जोर देते हुए कहा कि इससे उम्र के आखिरी दौर में भी वे स्वावलंबी बने रहते हैं। उन्होंने बुजुर्गों के लिए उपलब्ध बड़ौदा आश्रय, आश्रय, पेंशन खाते, स्वास्थ्य बीमा, अअल पेंशन आदि बैंक सेवाओं का उल्लेख किया। मुख्य प्रबंधक नारायण सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में बॉब की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी मौजूद रहे। लीड बैंक अधिकारी बीएम गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें