फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण महिलाओं को आयरन और कैल्श्यिम लेने की दी सलाह

विज्ञापन
तिलहर के राजकीय महाविद्यालय में छात्रों को संबोधित करती एलबीडी की प्रधानाचार्य अनीता पांडे - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
तिलहर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय के एनएसएस शिविर के सातवें दिन स्वयंसेवी छात्राओं ने चिकित्सकों के साथ स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाकर ग्रामीण महिलाओं को आयरन और कैल्शियम लेने की सलाह दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ऋतु शुक्ला के निर्देशन में गांव फिरोजपुर में स्वयंसेवी छात्राओं ने ग्रामीणों को कोरोना की जांच करवाने और स्वास्थ्य परीक्षण की सलाह दी। इसके बाद स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। द्वितीय बौद्धिक सत्र में आए एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिविर के दौरान जो कुछ भी आपने सीखा है।
उसको अपने जीवन में अंगीकार करना जरूरी है। इस दौरान एलबीडी गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अनीता पांडे ने छात्राओं को सशक्त बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर छात्राओं ने देशभक्ति के गीत सुनाकर सभी को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिवपूजन यादव ने अतिथियों का आभार जताया। डॉ. शशिभूषण, डॉ. सरनपाल, नरेश पाल, वाईएन केशव, उवैश हुसैन, विशाल शर्मा, तृप्ति, दीक्षा, अनामिका, श्यामा, आयुषि, रजनी, पलक, तन्वी, जितेंद्र, नीरज, गोविंद, अरविंद, शीतल, शेखर, छोटी बिटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें