फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन ने इंटर के मेधावी पुरस्कृत किए

Wed, 20 May 2015 07:50 PM IST
पुवायां (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली के रक्षपाल बहादुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालोजी की ओर से नगर के पुवायां इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान इंटर परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र छात्राओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन संजय गुप्ता और पुवायां इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जेपी मौर्य ने छात्र मुकेश कुमार और शिवम शुक्ला को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। दोनों छात्रों में इंटर में 91 और 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। रक्षपाल कॉलेज के मार्केटिंग हेड मोहित सक्सेना ने छात्रों को आगे की पढ़ाई रुचि के अनुसार करने को कहा और विभिन्न कोर्सों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
संचालन डॉ. कपिल सक्सेना ने किया। आयोजन में डॉ. अमित गुप्ता, ब्रजेश मिश्रा, सोमनाथ मिश्रा, संजीव मिश्रा, रोली मिश्रा, आसिफा, प्रमोद पांडे, गौरव सक्सेना आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें