गांव उदरा में चल रहे संत सुखदेव सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट में चिनौर क्रिकेट क्लब की टीम ने सिंह इलेवन मंडनपुर को 20 रन से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
चिनौर क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। चिनौर की टीम 17.4 ओवर में 104 रन पर आल आउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी मंडनपुर की टीम 17.3 ओवर में 84 रन पर आल आउट हो गई। चिनौर के खिलाड़ी पप्पू को चार विकेट लेने और 20 रन बनाने पर मैन ऑफ दि मैच चुना गया। रत्तीम को मैन ऑफ दि सीरिज चुना गया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 175 रन बनाये और 11 विकेट लिए। चिनौर टीम के खिलाड़ी रजा को बेस्ट फिल्डर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया। विजेता टीम को 51 सौ रुपए और ट्राफी, उपविजेता टीम को 21 सौ रुपए और ट्राफी मुख्य अतिथि एसओ खुटार राजेश सिंह और पूर्व ज्येष्ठ उप ब्लाक प्रमुख पाल सिंह ने संयुक्त रूप से प्रदान की।
टूर्नामेंट में अंपायरिंग मंदीप सिंह, गुरजीत सिंह, स्कोरिंग अंकित शर्मा, मनमोहन सिंह और कमेंटरी सत्यम कुमार और हरजीत सिंह ने की। आयोजन में हरनेक सिंह, इंद्रजीत सिंह, सलवंत सिंह, फकीर सिंह, हरभजन सिंह, कस्तूरी शर्मा, मुकेश शर्मा, साबू आदि लोगों का सहयोग रहा।