फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 पेंशनरों के खातों में हस्तांतरित हुए 3.74 करोड़ रुपये

विज्ञापन
कलक्ट्रेट के वीडियो कांफ्रेंस कक्ष में रविवार को ई-पेंशन पोर्टल के उद्घाटन कार्यक्रम का सजीव प्? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने रविवार को लखनऊ में हुए एक कार्यक्रम में ई-पेंशन पोर्टल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डीएम उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट के वीडियो कॉन्फ्रेसिंग कक्ष में अधिकारियों समेत तमाम पेंशनरों ने इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। यही नहीं, इसी मौके पर जिले में गत 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए विभिन्न विभागों के 14 कर्मचारियों के खातों में ईं-पेंशन पोर्टल के माध्यम से तीन करोड़ 74 लाख 41 हजार 727 रुपये की धनराशि उनके खातों में हस्तांतरित की गई।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में मौजूद प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने ई-पेंशन पोर्टल की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सेवानिवृत्ति के बरइ राजकीय सेवकों को अपनी पेंशन के लिए अब विभिन्न कार्यालयों में चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वरिष्ठ कोषाधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिन 14 सेवानिवृत्त कर्मचारियों के खातों में राशिकरण की धनराशि भेजी गई है, उनके पीपीओ (पेंशन परमीशन आर्डर) बरेली मंडल के संयुक्त निदेशक स्तर से निर्गत किये जा चुके हैं। इस मौके पर एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, एडीएम फाइनेंस गिरिजेश कुमार चौधरी, सहायक कोषाधिकारी राजेश कुमार गिरि, पेंशनर डॉ. दुर्गा शंकर माथुर, अनिल दीक्षित, शिवशंकर शुक्ला, बृजपाल यादव, प्यारे मोहन सक्सेना, अजय सिंह वर्मा, माया देवी, दीपक वर्मा आदि मौजूद रहे। व्यवस्था में कोषागार कर्मचारी चंद्रपाल सिंह, हेमंत कुमार, सन्नी कुमार, अनीता आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें