फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख के पति ने रोजा चीनी मिल में पकड़ी घटतौली

Wed, 07 Dec 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रौसर कोठी स्थित रोजा चीनी मिल में लगातार दूसरे दिन हंगामे की स्थिति बनी और अफरातफरी का माहौल बना। बुधवार सुबह  भावलखेड़ा के ब्लॉक प्रमुख पति नवनीत सिंह और उनके साथ शरद सिंह उर्फ बब्लू सिंह घटतौली की मिल रही शिकायतों को देखते हुए मिल में पहुंचे। मिल गेट पर स्थित कांटे पर एक ट्रॉली में लगभग डेढ़ कुंतल घटतौली पकड़ ली। मौके पर मौजूद किसानों ने आक्रोश में आकर मिल के प्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। हो -हल्ला सुनकर मौके पर मिल महाप्रबंधक वीके मालपानी भी पहुंचे और उन्होंने प्रमुख पति व किसानों से कहा कि यह उनके कांटे में टेक्निक्ल फाल्ट है और उसे सही कराया जा रहा है। मिल महाप्रबंधक ने आश्वस्त किया कि आगे से कोई घटतौली नहीं होगी और उसके लिए कांटे की तकनीकी खामी को दूर कराया जाना सुनिश्चित कराने के बाद ही तौल कराई जाएगी। इस पर मौजूद किसान शांत हुए। बता दें कि मंगलवार को मल में किसानों ने दो घंटे तक मिल गेट पर जाम लगा दिया और काम रुकवा दिया था। किसानों ने तीन दिन पुरानी पर्चियों पर गन्ना तौल न होने विरोध प्रदर्शन किया था और मिल बंद होने से मिल प्रशासन में हड़कंप मच गया था। मंगलावर को भी मौके पर पहुंचकर मिल महाप्रबंधक जाकर  एसडीएम रामजी मिश्रा के साथ किसानों को समझाया कि वो 25 दिसंबर तक की पर्चियों का गन्ना मिल में तौल करा सकते हैं। उसके बाद किसानों ने प्रदर्शन खत्म कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें