फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बोगियों को बनाया बदमाशों ने निशाना, यात्रियों ने आरपीएफ को सुनाई पूरी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जम्मूतवी से चलकर वाराणसी जाने वाली 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस के तीन स्लीपर कोच को बदमाशों ने यात्रियों से लूटपाट की। मुरादाबाद और बरेली के बीच हुई वारदात पर कंट्रोल से मेमो आने के बाद सुबह रेलवे की सुरक्षा एजेंसी अलर्ट हो गईं। ट्रेन शाहजहांपुर स्टेशन आने के बाद आरपीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसी ने तीन बोगियों की तलाशी ली। यात्रियों ने दहशत भरी कहानी सुनाई। दो मिनट का स्टापेज होने के कारण पीड़ित यात्रियों ने तहरीर देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

डाउन लाइन की बेगमपुरा एक्सप्रेस में लूटपाट के बाद कंट्रोल से पावर केबिन को सूचना दी गई। इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी को मेमो दिया गया। ट्रेन में बदमाशों ने यात्रियों को लूटने की सूचना के बाद सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए। सुबह पौने पांच बजे ट्रेन को लाइन नंबर दो पर लिया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने स्लीपर कोच नंबर एस-थ्री, एस-7 और एस-8 को घेर लिया। तीनों कोचों को बदमाशों ने निशाना बनाया था, इसलिए इन बोगियों की तलाशी ली गई। इस बीच पीड़ित महिला अन्नपूर्णा, परवीन व अन्य यात्रियों ने लुटेरों के बारे में जानकारी दी। स्टेशन पर दो मिनट का स्टॉपेज होने के कारण यात्रियों ने तहरीर देने से मना कर दिया।
सुबह मामला दबाती रही जीआरपी
ट्रेन में लूट की घटना को जीआरपी के इंस्पेक्टर रामसहाय छिपाने के प्रयास में रहे। जीआरपी ने घटना होने से इन्कार कर दिया। दोपहर में आरपीएफ के इंस्पेक्टर अजय शर्मा ने स्वीकार किया कि उन्होंने ट्रेन को अटेंड किया। हालांकि, बाद में जीआरपी ने भी लूट की बात को कुबूल कर लिया।
विज्ञापन

ट्रेन में लूट की घटना शाहजहांपुर क्षेत्र की नहीं है। रामपुर के आसपास कहीं पर घटना हुई है। पीड़ितों ने लखनऊ में केस दर्ज कराया है। -ऋषि यादव, सीओ जीआरपी
शाहजहांपुर-तिलहर के बीच में कई बार लुटी ट्रेने
शाहजहांपुर का एरिया भी ट्रेनों में लूटपाट करने वालों के लिए काफी मुफीद रहा है। करीब चार साल पहले शाहजहांपुर-तिलहर के बीच बंथरा स्टेशन के पास बदमाशों ने लगातार दो दिन जनता एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनों में यात्रियों को लूटा था। उस समय एसपी रहे सौमित्र यादव ने कई दिन कैंप करने के बाद वारदातों का खुलासा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें